-->
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त

हिरणपुर: प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। सड़कों पर दृष्टता कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी है बढ़ती ठंड और कनकनी ने गरीबों के जनजीवन की मुश्किलें और बढ़ा दी है प्रशासन ने अपनी ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की है बढ़ते कनकनी ने बूढ़े- बुजुर्गों और बच्चों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ा दी है, सोमवार को बूंदाबूंदी बारिश के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। इसके बाद से ही, रात वह सुबह की समय कोहरा छाया रहा है। खासकर धान की खेत में काम करने वाले वह किसान व मजदूर को परेशानी हो रही है। सूर्य के दर्शन सोमवार से ही नहीं हुई है, मंगलवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है,सूर्य दर्शन दिन के 11 बजे के बाद दिखाई दिया। सोमवार को बारिश होने के बाद किसान चिंता में पड़े हैं। जिनके खेत खलियान में अभी तक धान की फसल पड़ी है, उनके नुकसान की आशंका है और जो अभी-अभी सरसों के फसल लगाई है उनको भी भारी नुकसान हो सकती है।

0 Response to "घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4