-->
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत उपस्थिति में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत उपस्थिति में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजन

पाकुड़ : रविवार की भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला नगर के एक निजी कॉम्प्लेक्स में हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत उपस्थित हुए।

सदस्यता अभियान की इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि आज भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।

हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान नहीं चलाता है।

प्रधानमंत्री शदेश का प्रधानसेवक होने के नाते, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्व करने के नाते प्रशासन की बारीकियों में दिन-रात व्यस्त रहते हैं। उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके लिए आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखा है और संगठन प्रथम है। संगठन को जब भी जरूरत पड़ी है, तो व्यस्तताओं के बीच भी वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के इस महापर्व सदस्यता अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हर बूथ तक पहुंचे। समाज के हर वर्ग को इस सदस्यता अभियान से जोड़ें।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री सरिता मुर्मू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संपा साह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी,जिला मंत्री खितिस साह, बीरबल मंडल,विश्वनाथ भगत,हिसाबी राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सबरी पाल, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष जुनाश टुडू,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साह,रामजय मंडल, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,पवन भगत, गणेश मंडल,सुशील साह,निर्मल दास, मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह,सुकुमार मंडल, मोनसा तुरी, सुशांत घोष, आशीष हेंब्रम,पार्वती देवी, लक्ष्मी तुरी, बिहारी मरांडी, विश्वनाथ घोष, मोहन मंडल, दिलीप सिंह, मनोज गुप्ता सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

Related Posts

0 Response to "भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत उपस्थिति में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4