-->
गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ हाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ हाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला



धनबाद:बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर पर किए गए गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा विवादित टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को हाड़ी समाज ने संयुक्त रूप से अमित शाह का रणधीर वर्मा चौक पर पुतला जलाया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पर टिप्पणी कर गृहमंत्री अमित शाह ने ओछी मानसिकता का परिचय दिया हैं। भारतीय संविधान के रचयिता पर ऐसा बयान अशोभनीय हैं। पार्टी इसकी घर निंदा करती हैं। बाबा साहेब पर निंदनीय टिप्पणी को नहीं सहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि अविलम्ब अमित शाह को गृहमंत्री के पद से हटाया जाना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में 
राजू प्रसाद हाड़ी,अजय हाड़ी, कार्तिक प्रसाद हाड़ी,मनोज हाड़ी,कार्तिक हाड़ी,मनु हाड़ी, भोला हाड़ी,संजय हाड़ी, प्रकाश हाड़ी,दिनेश हाड़ी,मनोज हाड़ी, राम प्रसाद,पाजी हाड़ी, विकाश हाड़ी,सिद्धार्थ उपस्थित हुए।

0 Response to "गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ हाड़ी समाज का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4