भाजपा नेता दिनेश सिंह ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।भाजपा नेता दिनेश सिंह ने श्रद्धांजली दी और उन्होंने कहा
भारतीय अर्धव्यवस्था के ग्लोबलाइजेशन के जनक , एक महान अर्थशास्त्री, एक महान राजनैतिज्ञ और एक सफल प्रधानमंत्री के तौर पे जाने जाने वाले मनमोहन सिंह जी का जाना हमारे देश के लिए एक बड़ी छती है। मै इनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली देता हूं।
0 Response to "भाजपा नेता दिनेश सिंह ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी"
एक टिप्पणी भेजें