कार्यकर्ताओं की शक्ति से पार्टी ने हासिल की जीत:पंकज
रविवार, 15 दिसंबर 2024
Comment
पाकुड़: शहर के लड्डु बाबु बगान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला ईकाई की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष समद अली, संगठन प्रभारी एजाजुल हक मौजूद थे। केन्दीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी नेता विहीन थी। बावजूद कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर अपनी शक्ति दिखाई। जिसका परिणाम हमारें छह: विधानसभा में लीड हासिल किया। राजमहल लोकसभा में कार्यकर्ताओं ने विशाल कायम कर दिखाया है। साबित करके दिखाया है कि पार्टी में नेता नहीं बल्की कार्यकर्ता बड़ा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए सुख-दुख: में एक पैर में हमेशा खड़ा रहेंगे। संगठन के बल पर लोगों का काम करूंगा। कार्यकर्ता बडे़ कार्यकर्ता के रूप में तभी जाने जाएंगे जब वह जनता के बीच हमेशा खड़ा होकर उनके समस्याओं को दूर करने का काम करेंगा। चुनावों में हवा नही, हेमन्त सोरेन का विकास का हवा चला है। कोरोना हाल में हर एक पंचायत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दाल भात योजाना चलाई। जेल से छूटने के बाद हेमंत सोरेन ने गरीबों के लिए काम किया। किसानों का ऋण व बिजली बिल माफ कर काम करने का विश्वास जताया है। जब तीर चला तो कमल मुरझा गया। तीर ने झारखंड में भाजपा का विनाश किया है। हमलोग लड़कर झारखंड अलग राज्य लिए है। समस्याओं को लेकर कार्यकताओं को रांची नही जाना होगा, समस्या का समाधान जिला में होगा। परिसीमन की बात कहकर भाजपा एससी-एसटी का सीट घटाने में लगी है। पर पार्टी ऐसा नहीं होने देंगी। इसके लिए ओर एक संघर्ष करना पड़े तो कार्यकर्ता तैयार है। पूर्व विधायक दिनेश मरांडी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसमें साइमन मरांडी का डीएनए है की नहीं यह जांच कराना होगा। साइमन मरांडी ने तो अपना एक बेटी होने का जिक्र किया है। चुनाव के दौरान उसने मेरे ऊपर जो बालू व कोयला चलवाने का आरोप लगाया है। वह गलत है। वह खुद ही बालू को कोयला चलाता था। में तो 27 महीना जेल में रहा। पर वह 54 महीना जेल में रहने के लिए तैयार रहें।कार्यकर्ताओं पर आंच नही आने देंगे। तुम्हारी हवा नहीं चला। 28000 वोट से जनता ने जीत दिलाया है। पार्टी ने तुम्हारें परिवार को सांसद, विधायक व मंत्री दिया। जब पार्टी से साथ छूटा तो पंचायत चुनाव भी जीत नही पाए। 40 प्रतिशत अनुदान पर सारकार लोन दें रही है। 60 प्रतिशत लोन की राशि जमा करना होगा। जबकि40 प्रतिशत सरकार देंगी। मेसो कार्यालय जाकर आवेदन जमा करें। पार्टी के साथ कार्यकर्ता रोजगार से जुड़ने का काम करें। पार्टी सम्मान के साथ कार्य करेंगे। हमारी सरकार अकड़कर नहीं बल्की आपस मे भाईचारे के साथ रहकर चलाने का काम करेंगी। जनता के विकास के लिए काम करेंगी। ऐसा काम करेंगी की 20 साल तक झारखंड की गद्दी में हमारी सरकार रहेंगी। जनता विरोधी कार्य करने वालों को पार्टी से बाहर निकाला जाएगा। झरखंड में मात्र इण्डिया गंठबंधन रहेगा। कोई गठबंधन यहां नही चलेगा। केला छाप का यहां पर तामझाम खत्म हो गया। 88000 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को पाकुड़ विधानसभा से जीत मिली है। पत्थर माफियागिरी करने से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। केंद्रीय सचिव ने 10 दिनों अंदर सदस्यता रसीद काटकर जमा करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें। कार्यकर्ताओं में ईमानदारी है तो जनता उसके साथ है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफादारी व कर्मठ होना जरूरी है।
0 Response to "कार्यकर्ताओं की शक्ति से पार्टी ने हासिल की जीत:पंकज"
एक टिप्पणी भेजें