-->
हजारीबाग द किंग रिसॉर्ट में देह व्यापार में लिप्त 7 गिरफ्तार।

हजारीबाग द किंग रिसॉर्ट में देह व्यापार में लिप्त 7 गिरफ्तार।

अर्जुन टुडू भानुमित्र ब्यूरो चीफ

हजारीबाग जिले में अवैध खनिज तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी उग्रवादी गतिविधियों और देह व्यापार पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम चानो स्थित द किंग रिसॉर्ट में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमे मुफस्सिल थाना प्रभारी, सदर अंचलाधिकारी और महिला सशस्त्र बल शामिल थे। छापेमारी के दौरान देर रात होटल में देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। होटल संचालक मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। छापेमारी के दरमियान मौके पर (1)साहेल खान (उम्र 25 वर्ष), पिता: फरीद खान, निवासी: हॉस्पिटल कॉलोनी, थाना भुरकुंडा, जिला रामगढ़। (2)गौतम कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता: स्व. रामेश्वर कोयरी, निवासी: सोंडाडीह, थाना भुरकुंडा, जिला रामगढ़। (3)बिकी सिंह (उम्र 26 वर्ष), पिता: सचिदानंद सिंह, निवासी: रेलवे कॉलोनी, थाना बरही जिला हजारीबाग।(4)त्रिभुवन प्रसाद (उम्र 26 वर्ष), पिता: स्व. मथुरा साव, निवासी: बंधगांव, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग। (5)तीन युवतियां जिनकी पहचान गुप्त रखी गई है। मौके पर Kamasutra Skinfeel Condom के 2 पैकेट।सिगरेट के 2 पैकेट। बीयर के 2 खाली कैन फर्जी आधार कार्ड। होटल का आगंतुक रजिस्टर। अभियुक्त बिकी सिंह का Oppo और Realme कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल अभियुक्त बिकी सिंह की सफेद रंग की TATA Tiago कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH02AZ 4016)। पुलिस ने होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। इस छापेमारी दल में मुख्य रूप से अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग। कुमार मयंक भूषण, अंचलाधिकारी सदर हजारीबाग। कुणाल किशोर थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना। संजय यादव, स०अ०नि०, मुफस्सिल थाना। साकेश कुमार सिंह, स०अ०नि०।महिला आरक्षी सुनीता कुमारी और सशस्त्र बल के अन्य सदस्य शामिल थे।

0 Response to "हजारीबाग द किंग रिसॉर्ट में देह व्यापार में लिप्त 7 गिरफ्तार।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4