भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ धनबाद शाखा-1 में आमसभा सह चुनाव में 17 सदस्यीय समिति के शाखा अध्यक्ष:-बिनोद ठाकुर, शाखा सचिव:-दिनेश उपाध्याय बने।
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025
Comment
धनबाद :बरटांडड़ भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय धनबाद -1 में 1 फरवरी 2025: भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ आमसभा सह चुनाव की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष बिनोद ठाकुर और संचालन शाखा सचिव दिनेश उपाध्याय किए।
शाखा अध्यक्ष:-बिनोद ठाकुर
शाखा सचिव:- दिनेश उपाध्याय
उपाध्यक्ष:-विशाल कुमार जैन,भास्कर शर्मा, पंकज सिंह, धीरज शर्मा, राहुल देव
संयुक्त सचिव:- जयलाल प्रसाद, कमलेश कुमार सिंह , अमर कुमार महतो, दिलीप कुमार, सुमन कुमार सिंह,
कोषाध्यक्ष:- संजय कुमार मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष:- सुखदेव बिद,
मीडिया प्रभारी:- मुज़्जफ़्फर आलम,
कार्यकारणी सदस्य:- सशांक पांडे, रबिन्द्र कुमार ठाकुर, संजय सिंह , डि के रविदास, रजनीश सिंह, रविन्द्र नाथ चौधरी, किशोर कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनको अंग वस्त्र और फुल माला देकर क्षेत्रिय अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष/मंडल सचिव/मंडल कोषाध्यक्ष/मंडल सि एल आई ए सचिव सम्मानित किए और शपथ दिलाए।। कार्यक्रम में राहुल देव, दिलीप कुमार, पंकज कुमार सिंह , अमर कुमार महतो शैलेन्द्र कुमार गजराज ठाकुर मौसमी शर्मा, धीरज शर्मा समेत सैकड़ों अभिकर्ता उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने विस्तार से सभी मांगों पर प्रकाश डालते हुए बोले की हर हाल में संसद से सुप्रिम कोर्ट से सड़क से निगम तक दस्तक देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ला जी और राष्ट्रीय महासचिव शाम शैनी जी के क़दम से क़दम मिलाकर चलने का प्रयास करना है और 23 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने में धनबाद शाखा-1 को बढ़-चढ़कर सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।हम अभिकर्ता साथियों को एकजुटता के साथ मांग मानने तक संघर्षरत रहना है।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शाखा के जोनल प्रेसिडेंट ने बतलाया कि 24 जनवरी 1945 को तत्कालीन बीमा अभिकर्ता शमशेर अली ने अंग्रेज़ सरकार के खिलाफ धरना दिए थे ।। 24 जनवरी के कार्यक्रम को प्रतिकात्मक रुप से एक महिना तक मनाना है जिसका सुसमापन 23 फरवरी 2025 को होगा।। 24 जनवरी अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस को प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाते हैं चुकी अंग्रेजों के ख़िलाफ़ तत्कालीन बीमा अभिकर्ता शमशेर अली अंग्रेजी सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे तो उसी के तहत 24 जनवरी को APP DAY मनाया जाता है जिसमें अभिकर्ता अपने सुविधा में कटौती के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं।
मंडल अध्यक्ष सुर्यकांत सिंह ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए बोले की धनबाद -1 नंबर था एक नंबर हीं रहेगा जो आज के कार्यक्रम में दिखाई दिया।। संगठन आपके सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहेगा इसलिए संगठन को मजबूत करें।
मंडल सचिव संजय सिंह निकुंभ ने मंडल आम सभा सह चुनाव 23 फरवरी को दो सौ डेलिगेटस के साथ भाग लेने का आह्वान किए। मंडल कोषाध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी ने कहा की 5 तक धनबाद शाखा -1 कम से कम 100 डेलिगेटस दें ताकि कोष मजबूत हो तो कार्यक्रम करने में आर्थिक सहुलियत हो। मंडल सचिव सि एल आइ ए बिनोद दुबे चुनाव सुसंपन्न कराए। बीमा अभिकर्ता संघ भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तरोत्तर उत्थान के लिए अभिकर्ताओं के संवर्धन के निमित्त हमेशा संगठन सशक्तिकरण का प्रयास जारी रखेगा।।
अभिकर्ताओं की मुख्य मांगे:- अभिकर्ताओं को प्रताड़ित/ हतोत्साहित करना बंद करें, टी एंड एम और प्रथम वर्ष कमिशन को ग्रेच्युटी गणना में जोडें, प्रत्येक अभिकर्ता मेडिक्लेम परिवार सहित दो, पि एफ पेंशन लागु करें, टर्म इंश्योरेन्स 50 लाख करें, ग्रेच्युटी गणना ठीक कर ग्रेच्युटी 20 लाख करें।
0 Response to "भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ धनबाद शाखा-1 में आमसभा सह चुनाव में 17 सदस्यीय समिति के शाखा अध्यक्ष:-बिनोद ठाकुर, शाखा सचिव:-दिनेश उपाध्याय बने।"
एक टिप्पणी भेजें