-->
भगवान बिरसा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पर हो कार्रवाई:दिलीप सिंह

भगवान बिरसा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पर हो कार्रवाई:दिलीप सिंह


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद.युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन से मांग है कि वैसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हो।श्री सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा हमारे भगवान हैं और उनके प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ युवा संघर्ष मोर्चा कतई बर्दास्त नहीं करेगा। बार- बार यहां की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इस पर भी ध्यान दें। श्री सिंह कहा कि प्रतिमा की सुरक्षा का प्रशासन पुख़्ता इंतजाम करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुबार ना हो। दिलीप सिंह ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया. मौक़े पर ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रिजन राम, पिंटू मोदी, मना राम, विवेक कुमार, राजा राम, रंजीत कालिंदी, कुंदन कुमार उपस्थित थे।

0 Response to "भगवान बिरसा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ दुर्भाग्यपूर्ण, दोषी पर हो कार्रवाई:दिलीप सिंह "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4