झामुमो जिला संयोजक मंडली की बैठक हुई सम्पन्न, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू रहे मौजूद
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
Comment
पाकुड़: शुक्रवार को जिले के जिला बीस सूत्री कार्यालय प्रांगण में जिला संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली के प्रमुख एजाजुल ईस्लाम ने की। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान युद्घ स्तर पर चलाने व पंचायत कमिटी के गठन हेतू जिला संयोजक मंडली के सदस्यों को प्रखंडवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
प्रखंड- पाकुड़,हबीबुर्रहमान, श्याम यादव,एजाजुल ईस्लाम, मुकेश सिंह प्रखंड- हिरणपुर,बाबुधन मुर्मू, एजाजुल ईस्लाम, मुसलेद्दीन अंसारी,प्रखंड-लिट्टीपाड़ा
विधायक हेमलाल मुर्मू, हाजी समद अली,सुलेमान बास्की
प्रखंड-अमड़ापाड़ा,निशा शबनम हांसदा, सुनील टुडू, बाबुधन मुर्मू,प्रखंड-महेशपुर,हाजी समद अली,कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम,सुलेमान बास्की, जोसेफिना हेम्ब्रम प्रखंड- पाकुड़िया
हरिवंश चौबे, देवीलाल हांसदा,बैठक में निम्न पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी देते हुए सभी प्रखंडों में कल दिनांक 8 फरवरी से 18 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने की बात कही गई साथ ही पंचायत कमिटी के गठन,पुनर्गठन अपने निगरानी में करवाने हेतु जिम्मेदारी दी गई।
0 Response to "झामुमो जिला संयोजक मंडली की बैठक हुई सम्पन्न, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू रहे मौजूद"
एक टिप्पणी भेजें