-->
हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलोसियम 2025 से कॉलेज परिसर हुआ कारोबार।

हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलोसियम 2025 से कॉलेज परिसर हुआ कारोबार।

 कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में संस्कृतिक कार्यक्रम "कोलोसियम- 2025" से काॅलेज परिसर हुआ सरोबार।
संस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में एकता और सामाजिकता का भाव- जागृत होता है -  डाॅ प्रवीण श्रीनिवास।
भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में दीक्षांत समारोह के उपरांत रविवार की रात्रि संस्कृतिक कार्यक्रम "कोलोसियम- 2025" का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य रूप से फिजिशियन डॉ विजय शंकर, डॉ वाई जगी, सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास, परी फाउंडेशन के निदेशक रोली गुप्ता, डेंटल काॅलेज के प्राचार्य के श्रीकृष्ण एवं उप प्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव सहित कई गणमान्य लोग हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित एंव अतिथि अभिवादन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दिया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृतिक कार्यक्रम से काॅलेज परिसर सरोबार रहा। संस्कृतिक नृत्य, रैंप वॉक, गायन एवं फैशन शो का अद्भुत अभिलक्षण प्रस्तुत कर छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। जिसमें फाइनल ईयर यूजी बीडीएस बैच 2021-2025 के छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता रहे। अतिथियों ने स्मृति चिन्ह् के साथ छात्रों को सम्मानित किया। उनकी उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृति के प्रति जागरूकता व एकता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने हेतु संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में एकता और सामाजिकता का भाव- जागृत होता है। अपनी संस्कृति के संरक्षण और विविधता को बढावा मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज में समाजिकता एवं एकता का अटूट का बंधन स्थापित होता है।

0 Response to "हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलोसियम 2025 से कॉलेज परिसर हुआ कारोबार।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4