-->
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में वार्ड संख्या 53, 54, 55 का संगठन गठित

झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में वार्ड संख्या 53, 54, 55 का संगठन गठित


सिंदरी:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत सिंदरी कार्यालय में वार्ड संख्या 53, 54 और 55 का गठन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता सोहन सोरेन  एवं संचालन परशुराम सिंह  द्वारा किया गया पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 सिंदरी नगर के प्रभारी रामु मंडल ने कहा कि इन वार्डों के गठन से स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकेगा। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने को विचार-विमर्श करके गठन किया गया
 "झामुमो हमेशा से ही जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इन नए वार्ड संगठनों के जरिए हम जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।"



इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और झामुमो के इस प्रयास की सराहना की।

झामुमो की इस पहल से सिंदरी क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और स्थानीय विकास कार्यों को गति देने में सहयोग मिलेगा। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे मलाई चंद्र महतो, रोहित मंडल, नाजु सिंह, परमेश्वर मंडल, शिवलाल मुर्मू, विश्वजीत गोराई,

0 Response to "झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में वार्ड संख्या 53, 54, 55 का संगठन गठित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4