-->
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान वार्ड 53  के कांडरा बाजार में

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान वार्ड 53 के कांडरा बाजार में

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:दिनांक 09/03/2025 को वार्ड 53 के कांडरा बाजार क्षेत्र में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर संयोजक मण्डली सदस्य सह सिंदरी नगर प्रभारी रामू मंडल ने किया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना था।

सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली। इस मौके पर रामू मंडल ने कहा, "हमारा लक्ष्य समाज के हर वर्ग को एकजुट करना और झारखंड को विकास की नई दिशा में ले जाना है।"

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता सपन बनर्जी परशुराम सिंह, मलाई चंद्र महतो, अशोक महतो राजेश महतो, मुकेश गोराई, शिवलाल मुर्मू, विश्वजीत गोराई, विकास मंडल, सुशील हेंब्रम, सुनील महतो,विकेश गोराई बलराम मंडल, अमित मंडल, और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अभियान के अंत में सभी सदस्यों को झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की जिम्मेदारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

0 Response to "झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान वार्ड 53 के कांडरा बाजार में"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4