-->
वार्ड संख्या 55 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान आयोजित

वार्ड संख्या 55 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान आयोजित


सिंदरी : सिंदरी वार्ड संख्या 55 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व वार्ड 55 के अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सिंदरी नगर प्रभारी संयोजक मंडली रामु मण्डल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से आदिवासी, मूलवासी, मजदूरों, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य झामुमो की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।

सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने झामुमो की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली और संकल्प लिया कि वे पार्टी को मजबूत करने और झारखंड के विकास में योगदान देने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।

इस मौके पर सोहन सोरेन, परशुराम सिंह, रोहित मंडल, सोनू खान, सुरेश मंडल, काजल मरांडी, कलावती हेंब्रम, मालती देवी शांति मरांडी, शिवचरण हेंब्रम गीता देवी, सुरेश टुडू, देवीलाल मरांडी कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने झामुमो के सिद्धांतों और राज्य के विकास में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

0 Response to "वार्ड संख्या 55 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4