बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष एवं उल्लास
गुरुवार, 6 मार्च 2025
Comment
https://youtu.be/jh74oa70f1k?si=mQ11sGwIWAz4XarX
सिंदरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भाजपा के कार्यकर्त्ता में हर्ष एवं उल्लास देखा गया। भाजपा ऑफिस में लोगों ने होली से पूर्व होली मनाई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सिंदरी नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने सिंदरी नगर की ओर से बाबू लाल मरांडी को बहुत - बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।
शुभकामनायें देने में सिंदरी विधायक प्रत्याशी तारा देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता में दीपक कुमार दीपू, धनबाद जिला के ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, दिनेश सिंह, इंद्रमोहन सिंह, कुमार महतो, गणेश महतो, संजय सिंह, रविश्वर मरांडी, राघव तिवारी, महिला मोर्चा में रंजना शर्मा, नगर अध्यक्ष अनीमा सिंह, चूमकी देवी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
0 Response to "बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष एवं उल्लास"
एक टिप्पणी भेजें