सत्य सनातन संस्था द्वारा भव्य रूप से मनाया गया होलिका दहन, लोगो ने भगवा गीत पर खूब झूमा
रविवार, 16 मार्च 2025
Comment
पाकुड़ : शहर के रथ मेला मैदान परिसर में गुरुवार की देर शाम को सत्य सनातन संस्था की ओर से होली मिलन समारोह सह होलिका दोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संस्था के वरीय अधिकारी अभिभावक स्वरूप संतोष तिवारी, अशोक वर्मा, दीपक साह, अधिवक्ता राजीव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौबे ने कहा कि सत्य सनातन संस्था सनातनियों के रक्षा के लिए तैयार किया गया है। धर्म की रक्षा के लिए सभी सनातनी जातिवाद को भूलकर एकजुट होकर कार्य कर रही है। होली पर्व हमारे धर्म से जुड़ा पर्व है। इस पर्व की हिन्दू समाज मे काफी मान्यता है। समाज मे बुराई को त्याग कर आपस मे भाईचारे के साथ होली मानने का संकल्प लेते है। संस्था के सचिव चंदन प्रकाश ने कहा कि होली पर्व प्रेम व भाईचारे का संदेश समाज मे देता है। सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली पर्व को मनाए। एवं मुख्य अतिथि संतोष तिवारी ने कहा कि भारत की सभ्यता सनातन सभ्यता है और सनातन ही सभी वेदों का सार है, सनातन युग युगांतर तक था है और रहेगा, हिरणकश्यप को भी यह अहंकार हो गया था कि मैं ही हूं परंतु ईश्वर को यह मंजूर नहीं था और उसी के पुत्र के रूप में प्रह्लाद ने उन्हें के घर में जन्म लेकर धर्म को संचालन हेतु धर्म के राह पर चल पड़ा जिसका परिणाम होलिका की मृत्यु हुई और भगवान नरसिंहदेव ने अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया और धर्म की अधर्म पर जीत दिलाया । मंच संचालन सत्यम कृष्णा ने किया ,इस दौरान होली गीत पर संस्था के सदस्य झूमते नजर आए। विधि-विधान के साथ पूजन कर होलिका दहन किया गया। तथा होलिका दहन का परिक्रमा किया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष हर्ष भगत, सहित विशाल भगत, अमित साह, अमर ठाकुर, राकेश सिंह, संतोष टिब्रीवाल, संतोष कुमार, अभिषेक स्वर्णकार, सत्यम भगत, राकेश सिंह, शुभम गुप्ता , गौतम कुमार , रवि भगत, धीरज गुप्ता, तूफान दास, भरत यादव, विशाल यादव , अजय यादव, राका राय , सहित अन्य मौजूद थे।
0 Response to "सत्य सनातन संस्था द्वारा भव्य रूप से मनाया गया होलिका दहन, लोगो ने भगवा गीत पर खूब झूमा"
एक टिप्पणी भेजें