-->
अलग-अलग मामले के एक आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

अलग-अलग मामले के एक आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकुड़ : अलग-अलग मामले के एक आरोपी को नगर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ निवासी के खिलाफ अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 15/2025 के तहत केस दर्ज है। नगर थाना पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबुधन टुडू पर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामकनाली गांव में कुछ दिन पूर्व हुए मांझी परगना बैंसी की बैठक से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया यूट्यूब पर प्रचार प्रसार करने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। साथ ही अभियुक्त पर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। वहीं अभियुक्त बाबुधन टुडू के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 27/25 का भी अभियुक्त रहा है। नगर थाना पुलिस ने बाबुधन टुडू पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बाबुधन टुडू को गिरफ्तार कर नगर थाना से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज ने बताया कि पुलिस आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

0 Response to "अलग-अलग मामले के एक आरोपी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4