सुर्य उपासना सुख, शान्ति, समृध्दि के साथ पर्यावरण स्वच्छ रखने का पर्व है..चन्द्रदेव महतो
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025
Comment
सिन्दरी: लोक आस्था और सूर्य उषासना का महापर्व छठ के पावन दिवस पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने आई एम टाइप सुर्य मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना के साथ हवन किये।
उगते हुए सुर्य के अर्ध्य अर्पित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने सिन्दरीवासियो के सुख, शान्ति और समृध्दि के लिए प्रार्थना किये।
विधायक चन्द्रदेव महतो ने अपने संदेश मे कहा कि " आस्था का पर्व छठ सुख, शान्ति, समृध्दि के साथ पर्यावरण स्वच्छ रखने का महापर्व है।
हमलोगो का कर्तव्य वनता है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखे और आपसी सद्भाव, प्रेम और स्नेह के साथ एकजुटता वनाये रखे। "
अर्ध्य अर्पित करने मे विधायक जी के साथ सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, राजू सिंह, विमल कुमार, गणेश प्रसाद,मृत्युंजय प्रसाद के साथ सैकङो श्रध्दालुओ ने उगते हुए सुर्य को नमन किये।
सूर्य मन्दिर के मुख्य सेवक राजू सिंह ने छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की बात विधायक के सामने रखे। विधायक जी ने पुरा करने का आश्वासन दिये।
0 Response to "सुर्य उपासना सुख, शान्ति, समृध्दि के साथ पर्यावरण स्वच्छ रखने का पर्व है..चन्द्रदेव महतो"
एक टिप्पणी भेजें