सोनाराम मांझी बने झामुमो के केंद्रीय सदस्य , लोगों ने दी बधाई।
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
Comment
भानुमित्र संवाददाता
हजारीबाग बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पोटंगा पंचायत अंतर्गत उरीमारी न्यू बर टोला निवासी सोनाराम मांझी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के द्वारा पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसे लेकर श्री मांझी ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक दिशुम गुरु शिबू सोरेन , नवर्निवाचित केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंव गाण्डे विधानसभा क्षेत्र के विधायक कल्पना सोरेन सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी वरिष्ठ नेतागण का आभार व्यक्त किया है।रांची में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय 13 वां केंद्रीय महाधिवेशन में केंद्रीय समिति सदस्य नियुक्त होने के बाद सोनाराम मांझी ने कहा कि नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की कुशल नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। पार्टी ने मुझे जो दायित्व देकर सम्मान दिया है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करूंगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य होगा।वही सोनाराम मांझी को पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय समिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ,प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, रैयत विस्थापित मोर्चा केअध्यक्ष सूरज बेसरा , संजय करमाली , गणेश गंझू ,जीतन मुंडा , मोहन सोरेन , विनोद हेंब्रम , दिनेश टुडू , पंकज हेंब्रम , मिथुन सोरेन , अजय मरांडी , अजय करमाली , रविंद्र सोरेन अजय बेसरा ,रमेश ,संजय सोरेन , विनोद सोरेन, सुखराम बेसरा एंव आनंद बेसरा सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
0 Response to "सोनाराम मांझी बने झामुमो के केंद्रीय सदस्य , लोगों ने दी बधाई।"
एक टिप्पणी भेजें