-->
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मन की बात के 122वें संस्करण को कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मन की बात के 122वें संस्करण को कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।

प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी का संकल्प है : प्रदीप प्रसाद
भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने सेवा कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 122वें संस्करण को भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर एक सकारात्मक और विचारोत्तेजक वातावरण बना रहा, जिसमें लोगों ने पूरे ध्यान और आत्मीयता से प्रधानमंत्री के विचारों को ग्रहण किया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रसाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने वाला संवाद है। आज उन्होंने आत्मनिर्भर भारत महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सहकारी संघवाद जैसे ज्वलंत और समसामयिक विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। यह कार्यक्रम न केवल हमारी सोच को दिशा देता है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों की याद भी दिलाता है। प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेखित ऑपरेशन सिंदूर पर विधायक प्रसाद ने कहा कि यह मिशन भारत की सैन्य शक्ति, आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि भारत अब किसी पर निर्भर नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में अपने दम पर निर्णायक कार्यवाही करने में सक्षम है। मोदी द्वारा गुजरात के गिर वन में शेरों की संख्या में हुई ऐतिहासिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए श्री प्रसाद ने इसे वन्यजीव संरक्षण में सरकार और समाज की साझी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब सरकार की नीतियां दूरदर्शी होती हैं और समाज उसका सक्रिय भागीदार बनता है, तब ऐसे असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र में सामाजिक, पर्यावरणीय और जन कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड ओबीसी मौर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता हरिश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौर, मनोज सिन्हा, युवा मौर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा, मंडल अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय राजेश ठाकुर सहित सकैडो लोग उपस्थित थे।

0 Response to "सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मन की बात के 122वें संस्करण को कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4