-->
झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन  की 16वीं पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन की 16वीं पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 सिंदरी :झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंदरी कार्यालय में झारखंड आंदोलन के महान सिपाही स्वर्गीय दुर्गा सोरेन  की 16वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सिंदरी नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद महानगर समिति के सचिव रामू मंडल ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन न सिर्फ एक आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के प्रतीक भी थे। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में सिंदरी नगर सचिव शिवलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष जगदीश हांसदा,फागु प्रामाणिक, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो वरिष्ठ नेता अशोक महतो, देवेन मण्डल, चमकलाल सिंह वार्ड 53 के अध्यक्ष नीतिश सिन्हा, सुरेश मंडल, सुमन सिंह, बिकाश गोराई, बिकाश मण्डल, सुशील हेमब्रम, काजल कुम्हार ,रोहित मंडल,समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर स्व. दुर्गा सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

0 Response to "झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन की 16वीं पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4