-->
झामुमो नेता शहीद सरकार मुर्मू की पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

झामुमो नेता शहीद सरकार मुर्मू की पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित


सिंदरी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद पूर्वी जिला के पूर्व अध्यक्ष स्व. शहीद सरकार मुर्मू की पुण्यतिथि के अवसर पर सिंदरी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की।

श्रद्धांजलि सभा में धनबाद महानगर सचिव रामू मंडल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार मुर्मू एक सच्चे झारखंड आंदोलनकारी थे। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली, प्रतिबद्धता और संघर्ष आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर सचिव शिवलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष जगदीश हसदा, मलय चंद्र महतो, वरिष्ठ नेता देवेन मंडल, अशोक महतो, रोहित मंडल, कृष्ण कुमार, शुभंकर मंडल, विश्वजीत गोराई, सुनील महतो, बलराम मंडल, आशीष मंडल, विकास मंडल, सुमन सिंह, सूरज देव सिंह, गुड्डू सिंह, गोलकी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुशील हेंब्रम, अजय सोरेन, सुरेश मंडल और निमित्त मंडल आशीष मंडल अरविंद मुर्मू,भूपेंद्र महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

0 Response to "झामुमो नेता शहीद सरकार मुर्मू की पुण्यतिथि पर सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4