-->
बिजली संकट पर फूटा हजारीबाग और रामगढ़ की जनता का गुस्सा, सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में जीएम कार्यालय के बाहर हुआ महाधरना।

बिजली संकट पर फूटा हजारीबाग और रामगढ़ की जनता का गुस्सा, सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में जीएम कार्यालय के बाहर हुआ महाधरना।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग और रामगढ़ जिले में पिछले एक पखवाड़े से जारी भीषण गर्मी के बीच बिजली की  आंख-मिचौली से त्रस्त जनता का धैर्य टूट गया। सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के आह्वान पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कार्यालय के बाहर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े लोगों और हजारों आम लोगों ने महाधरना दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में विद्युत आपूर्ति की लगातार बदहाल स्थिति, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और झारखंड की गठबंधन सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने में सांसद मनीष जायसवाल के साथ बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता सहित सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ता और सांसद समर्थक शामिल हुए। हजारीबाग के जुलू पार्क परिसर में आयोजित इस महाधरना की अध्यक्षता हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, मंच संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय ने और धन्यवाद ज्ञापन कटकमसांडी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता ने किया। धरने के दौरान हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कई भाजपा नेताओं ने लोगों को संबोधित किया और बिजली कटौती की व्याप्त गंभीर समस्या को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली ।

साढ़े पांच घंटे चला धरना, हरकत में आया बिजली विभाग, दिया लिखित आश्वासन।
बिजली की चौपट व्यवस्था के खिलाफ सांसद मनीष जायसवाल के आह्वान पर आयोजित यह धरना करीब साढ़े पांच घंटे चला। धरने में लगातार बढ़ती लोगों की संख्या और उनके रोष को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी हरकत में आए। धरने के करीब चार घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और सांसद मनीष जायसवाल व विधायकों से विशेष वार्ता की। वार्ता के दौरान बिजली विभाग के हजारीबाग और रामगढ़ जिले के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह उर्फ डी. के. सिंह, हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी, चतरा के कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार, सीडीओ हजारीबाग शहरी क्षेत्र आर. पी. सिंह, सीडीओ ग्रामीण क्षेत्र अमित कुमार, जूनियर इंजीनियर अवतेश कुमार मौजूद रहे। लंबी वार्ता के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बिजली अधिकारियों से कहा कि वे लिखित रूप से नियमित बिजली आपूर्ति का आश्वासन दें, तभी धरना समाप्त किया जाएगा। इसके बाद आनन-फानन में बिजली विभाग के महाप्रबंधक-सह-मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने अपने लेटर हेड पर लिखित आश्वासन दिया कि विद्युत आपूर्ति में आई कमी को दूर करते हुए हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले में पूर्व की भांति तत्काल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जाएगी। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित हजारों लोगों और बिजली विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक माह से बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड समेत पूरा हजारीबाग व रामगढ़ जिला बिजली की समस्या को लेकर त्राहिमाम कर रहा है। किसानों की खेतों में सिंचाई बंद है, फसलें मर गई हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित है और तो और घरों के नलों में पानी आना भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा, आज लगता है कि हेमंत सरकार ने हम लोगों को ढिबरी युग में लाकर खड़ा कर दिया है। जिसको कभी भी यहां के ग्रामीण व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद जायसवाल ने धरना स्थल से बिजली विभाग को चेताते हुए कहा कि अगर उक्त लिखित आश्वासन का पालन नहीं किया जाता तो उसके बाद हजारीबाग समेत पूरे राज्य के बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित मंत्री के बिजली कनेक्शन काटकर पूरे प्रदेश में उग्र जन-आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग द्वारा रोया जा रहा रोना सरासर गलत है क्योंकि पूरे देश में बिजली का उत्पादन उपभोग से अधिक है और झारखंड सबसे कम उपभोग कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि जब-जब बिजली समस्याओं को लेकर विभाग का कार्यालय खटखटाया गया, तब-तब आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला, लेकिन अब जनता जाग चुकी है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि अगर बड़कागांव, केरेडारी समेत पूरे जिले में बिजली की स्थिति में सुधार नहीं की गई तो बड़कागांव से एक भी कोयले का ठेला बाहर नहीं जाने देंगे और बड़कागांव केरेडारी समेत पूरे जिले में चक्का जाम कर दिया जाएगा। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अगर नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं की गई तो बड़कागांव, केरेडारी के साथ-साथ पूरे जिले में कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा और हजारीबाग के तमाम बिजली विभाग के पदाधिकारी का हुक्का चिलम बंद कर दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग के जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो.के.पी. शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, के.पी. ओझा, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, टुन्नू गोप, चंद्रशेखर चौधरी, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, आनंद देव, रमेश ठाकुर, सुमन कुमार, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, कुंवर मनोज सिंह, मनोज गिरी, राजीव चतुर्वेदी, राजेंद्र कुशवाहा, अविनाश कुमार, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा मीडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, मांडू विधानसभा के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रीमा कुमारी, भाजपा नेता महेंद्र बिहारी, राजकरण पाण्डेय, मुकुटधारी महतो, जीतन राम, मनींद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, शेफाली गुप्ता, राजेंद्र चंद्रवंशी, खेमलाल महतो, कैलाशपति सिंह, विवेक बरियार, रणधीर पांडेय, प्रकाश कुशवाहा, अरुण राणा, कर्मचारी साव, अजय साहू, किशोरी राणा, पुरुषोत्तम पांडेय, दामोदर साव, अशोक कुमार यादव, विजय वर्मा, उपेंद्र सिंह, शिवपाल यादव, टुकेश्वर प्रसाद, प्रीतम साव, अमित गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, बाल गोविंद सोनी, अनमोल सिंह, महेंद्र प्रजापति, धनंजय पुटूस, रंजीत पांडे, विवेक कुमार, विनोद कुमार, प्रीतम झा, मंशू बेदिया, तोकेस सिंह, रतन प्रसाद साहू, सुनील प्रसाद, अशोक राणा, जीवन मेहता, शशि मेहता, भीखन महतो, रंजीत मेहता, स्वरूप नारायण, पारसनाथ महतो, महेंद्र महतो, शिबू मेहता, मनोरमा राणा, सत्यभामा, ज्योत्सना देवी, गुड़िया देवी, रानी कच्छप, पूनम साहू, ज्योत्सना, पूनम मिश्रा, उमा पाठक, श्वेता सिंहा, कंचन शर्मा, नेहा आलम, मीरा मेहता, विनोद कुमार राम, सरदार अनमोल सिंह, विक्की कुमार महतो, बंटी मोदी, प्रीतम झा, कृष्णा राम, लक्ष्मण मंडल, महेंद्र महतो, राकेश सिन्हा, शंकर करमाली, विवेक कुमार गुप्ता, गुंजन साव, संतोष मंडल, अरविंद कुमार प्रसाद, रवींद्र वर्णवाल उर्फ़ दीपू, राजू सिंह, रिंकू वर्मा, इंद्र कुमार पंडित, राजेश यादव, चंदन सिंह, राहुल मंडल, अनिल मिश्रा, मनोज गिरी, दीपक मेहता, अ सिन्हा, विशेषांक वर्मा सहित अन्य हजारों गणमान्य लोग शामिल थे।

0 Response to "बिजली संकट पर फूटा हजारीबाग और रामगढ़ की जनता का गुस्सा, सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में जीएम कार्यालय के बाहर हुआ महाधरना।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4