-->
उपायुक्त ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए किया रवाना

उपायुक्त ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए किया रवाना


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:धनबाद पुलिस की नई पहल के तहत  जिले में सिटी हाक्स के नाम से नई विंग स्थापित की गई है। इस विंग के तहत जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु विशेष पुलिस बल की प्रतिन्युक्ति सिटी हॉक्स बाइक पेट्रोलिंग के लिए की गई है। 

सिटी हॉक्स अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को पुलिस केंद्र में किया गया। इस दौरान उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार व बीसीसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक  समीरन दत्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान  पुलिस केंद्र से 50 सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया। जल्द ही 20 नई बाइक को भी शामिल किया जाएगा।  सिटी हॉक्स बाइक चौबीस घंटे गशत करेगी। तीन शिफ्ट में संचालित इस पेट्रोलिंग बाइक पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ एक जवान की तैनाती रहेगी।

सिटी हॉक्स बाइक सायरन, ब्लिंकर, जीपीएस से लैस है। इस बाइक पर तैनात टीम को पुश टू टॉक वायरलेस वॉकीटॉकी भी मुहैया कराया गया है।  इस वायरलेस के जरिये सभी सिटी हॉक्स बाइक वरीय  पदाधिकारियों एवं थाना के सीधे सम्पर्क में कार्यरत रहेगी। 

इस दौरान उपायुक्त  आदित्य रंजन ने कहा कि सिटी हॉक्स के जारिये असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जाएगी। किसी भी घटना, दुर्घटना एवं अन्य समस्या की सूचना के बाद टीम त्वरित मौक़े पर जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। धनबाद पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि जिला में विधि व्यवस्था बनी रहे।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिटी हॉकस को पुलिस कंट्रोल रूम व डायल 112 से कनेक्ट रखा गया है। आपात स्थिति में मिलने वाले प्रत्येक सूचना के अनुसार टीम तत्काल विभिन्न परिस्थितियों में आवश्यक मदद पहुँचाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई व्यवस्था के तहत जिले के विभिन्न प्रवेश व निकासी मार्ग पर बैरियर के जारिये पुलिस की नाकेबंदी की जाएगी। चिन्हित मार्गों पर तैनात पुलिस बल द्वारा जिले में आने जाने वाले सभी वाहनों की निरंतर जांच की व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी। धनबाद को अपराध मुक्त बनाने व समाज को सुरक्षा प्रदान करने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्षम है। जनता के सहयोग से धनबाद को पूरी तरह भय मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है।

कार्यक्रम के दौरान मौक़े पर ग्रामीण एसपी  कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक  मुरली कृष्णन रमैया, डीएसपी मुख्यालय 2  धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर  सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1  शंकर कामती, डीएसपी साइबर  संजीव कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

0 Response to "उपायुक्त ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए किया रवाना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4