-->
पीडीजे शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जागृति योजना 2025 पर कार्यशाला, प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

पीडीजे शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जागृति योजना 2025 पर कार्यशाला, प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

पाकुड़ : नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में नालसा के जागृति (न्याय जागरूकता हेतु जमीनी स्तर पर सूचना एवं पारदर्शिता पहल) योजना, 2025 पर कार्यशाला,प्रशिक्षण सत्र आज सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सचिव प्रकोष्ठ कक्ष में की गई। जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम पाकुड़ साइमन मरांडी, डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार पैनल अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा, प्रसेनजीत चौबे पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चन्दन रविदास, चन्द्रशेखर घोष, मल्लिका सरकार, रानी साह ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में जागृति योजना 2025 पर चर्चा की गई। जिसमें सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि गांवों और शहरों में जागरूकता शिविर आयोजित करना, जहां लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
 पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना ,नुक्कड़ शो के माध्यम से लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना,विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना।
साथ ही जमीनी स्तर पर लोगों को न्यायिक सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु ग्राम में सभा आयोजित कर जागरूकता फैलाने,लोगों को न्यायिक सेवाओं तक पहुंचने में मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने सामुदायिक स्तर पर लोगों को न्यायिक सेवाओं में भाग लेने और अधिकारों के प्रति सजग के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।

0 Response to "पीडीजे शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जागृति योजना 2025 पर कार्यशाला, प्रशिक्षण सत्र का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4