-->
स्थानांतरित सीएस को दी गई भावभीनी विदाई, नये का स्वागत

स्थानांतरित सीएस को दी गई भावभीनी विदाई, नये का स्वागत

पाकुड़ : निवर्तमान सिविल सर्जन पाकुड़ मंटू कुमार टेकरीवाल के स्थानांतरण होने पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, वर्तमान सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रशासक, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार अन्य पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के.के सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ एवं कर्मचारीगण ने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल को अंग वस्त्र, मोमेंट, बुके समेत अन्य उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जिले में पदस्थापित हुए नए सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन के कार्यकाल के दौरान कई चैलेंज आये लेकिन वे कभी विचलित नहीं हुए। जब-जब समस्या आयी सिविल सर्जन ने बड़े धैर्य के साथ कड़ा मुकाबला किया। उनका यह कर्तव्य सदा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके कठिन परिश्रम से जिला पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग राज्य में नम्बर 01 पर रहा। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा में यह एक सतत् प्रक्रिया है जो सबके साथ आता है। उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना किया।

अपने विदाई संबोधन में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में बिताया गया समय मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। यहां की टीम, जनता और जनप्रतिनिधियों से जो सहयोग मिला, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। कहा कि बदलते हुए पाकुड़ में उपायुक्त पाकुड़ का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के दौरान सीखने के कई अवसर भी मिले हैं। उनकी सहजता से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं था बल्कि कार्य सुगमता से होते रहे। अंत में सिविल सर्जन ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आनेवाले दिनों में पाकुड़ काफी प्रगति करेगा।

0 Response to "स्थानांतरित सीएस को दी गई भावभीनी विदाई, नये का स्वागत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4