-->
धनबाद–डिगवाडीह से देवघर की पवित्र यात्रा में शामिल हुए नित्यानंद मंडल व शुभम बनर्जी। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया

धनबाद–डिगवाडीह से देवघर की पवित्र यात्रा में शामिल हुए नित्यानंद मंडल व शुभम बनर्जी। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद/डिगवाडीह:
धनबाद के डिगवाडीह क्षेत्र से आज श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर को जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था रवाना हुआ। इस श्रद्धालु टोली का नेतृत्व स्थानीय समाजसेवी मंटू पांडेय कर रहे थे। जिन्होंने सम्पूर्ण यात्रा की व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न करवाई।

इस पवित्र यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा धनबाद महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश पदाधिकारी शुभम बनर्जी प्रमुख रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर बाबा की भक्ति में लीन हुए।

इस अवसर पर किन्नर समाज की स्वेता किन्नर भी अपने समाज के साथ मौजूद रहीं। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रेम नोनीया़, नगिना पासवान, विशाल मुखर्जी, दिनेश यादव समेत हजारों की संख्या में युवा, बहनें और डिगवाडीह व आसपास के श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भागीदार बने।

यात्रा के दौरान बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की टोली का उत्साह, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा हर कदम पर झलक रही थी।
 इस मौके पर नित्यानंद मंडल ने कहा बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए यह यात्रा एक अद्भुत अनुभव है, जिसमें युवाओं की आस्था और ऊर्जा ने इसे विशेष बना दिया।
वहीं शुभम बनर्जी ने कहा यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है, जिसमें युवाओं की भूमिका प्रेरणादायक रही।

यह यात्रा ना केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक रही, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश लेकर निकली।

0 Response to "धनबाद–डिगवाडीह से देवघर की पवित्र यात्रा में शामिल हुए नित्यानंद मंडल व शुभम बनर्जी। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4