-->
श्रावन माह की पहली दिन लगी शिवालयों में भीड़, किया जलाभिषेक।

श्रावन माह की पहली दिन लगी शिवालयों में भीड़, किया जलाभिषेक।

भानुमित्र संवाददाता।

बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में श्रावन की पहली दिन के अवसर पर शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। देवों के देव महादेव से मनचाहा वर मांगा। इस दौरान बड़कागांव महुदी पहाड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। शिव भक्त अहले सुबह से ही बुढ़वा महादेव मंदिर में जल चढ़ाना शुरू कर दिए। शिव भक्त शाम तक शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आए। इस दौरान बड़कागांव उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र की शांति के लिए महादेव से कामना की। बता दें कि बुढ़वा महादेव परिसर में श्रावन भर शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। वहीं पूर्णिमा के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त भाग लेते हैं।

0 Response to "श्रावन माह की पहली दिन लगी शिवालयों में भीड़, किया जलाभिषेक।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4