-->
वेदांत कुटीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाया गया

वेदांत कुटीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाया गया

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के काठसल्ला गांव स्थित वेदांत कुटीर आश्रम में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा मनाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने आश्रम पहुंचकर हवन पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उसके बाद गुरुदेव अनंतानंद सरस्वती महाराज का मार्गदर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के पश्चात कुटीर परिसर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। वेदांत कुटीर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि संसार में गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु सभी के लिए हितकारक हैं। वह प्रछन्न ज्ञान से भी हमें अवगत कराते हैं। गुरु साक्षात परम ब्रह्म हैं। उनकी सेवा से सद्गति मिलती है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में भी गुरु को माया रूपी अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाला बताया गया है। गुरु के प्रति समर्पण की भावना से मूक भी वाचाल हो जाता है। आधुनिक दौर में गुरु के प्रति समर्पण व उनकी ज्ञान के प्रति पूर्ण श्रद्धा से ही सबका कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर उज्ज्वल भुईमाली, आनंद झा, मानव मंडल, मुकुल सरकार, विकास माल, मलय बनर्जी, विष्णु मालाकार के अलावे अन्य मौजूद थे।

0 Response to "वेदांत कुटीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4