जिला परिवहन कार्यालय में आम नागरिक का चप्पल घीस जाएगा पर नहीं होगा काम, कमिशन खोरी कार्यलय में लिप्त।
मंगलवार, 29 जुलाई 2025
Comment
अनियमितता व लापरवाही से आम नागरिक झेल है रहा दंश, सुबह से शाम हो जाता है पदाधिकारी के आने की टिकी रहती है निगाहें।
पारदर्शी व्यवस्था लागू, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर जांच, सभी सेवाएं ऑनलाइन और ट्रैकिंग योग्य बनाने की मांग।
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग कार्यलय आम नागरिकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य जरूरी सेवाओं का केंद्र होता है, आजकल आम आदमी के लिए परेशानी का अड्डा बन चुका है। कार्यालय में बिना कमीशन के कोई भी काम होना अब लगभग असंभव हो गया है। आम नागरिकों का कहना है कि सुबह से शाम तक हो जाता है, लेकिन पदाधिकारी का दर्शन तक नहीं होता। काम करवाने के लिए बिचौलियों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है, जिनकी जेब गरम करते ही काम "झटपट" हो जाता है। सामान्य व्यक्ति का चप्पल घीस जाता है लेकिन काम होता। यह कार्यलय की परंपरा बन गई है। कमिशन खोरी कार्यलय में पुरी तरह से लिप्त हो गया है। जिसकी अनियमितता व लापरवाही से आम नागरिक दंश झेल रहा है, लाइसेंस बनवाने में बिचौलियों का सहारा लेना पडता है। अनियमित रकम वसूला जाता है। यह अनियमित रकम का बंटवारा कार्यलय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यलय के अन्य लोगों में होता है। आम नागरिकों की मांग है कि कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर जांच हो। सभी सेवाएं ऑनलाइन और ट्रैकिंग योग्य बनें। बिचौलियों पर कार्रवाई की जाए और व्यक्तियों को सीधा लाभ मिले।
0 Response to "जिला परिवहन कार्यालय में आम नागरिक का चप्पल घीस जाएगा पर नहीं होगा काम, कमिशन खोरी कार्यलय में लिप्त।"
एक टिप्पणी भेजें