-->
किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए धान रोपने खेत में उतरे डीएओ और बीडीओ

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए धान रोपने खेत में उतरे डीएओ और बीडीओ

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड में बारिश शुरू होने के साथ किसानों के चेहरे से मायूसी हटी है।किसानों ने खेतों में धान रोपाई शुरू कर दी है। किसानों के बीच धान उत्पादन की उन्नत तकनीक श्रीविधि को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युजंय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार ने खेतों में उतरकर धान रोपनी की। एनएफएसएनएम (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन) योजना के अंतर्गत गत माह धान प्रभेद एसएवीए7301 धान बीज सूरजबेड़ा पंचायत के मोहनपुर ग्राम के किसानों के बीच वितरण किया गया था। उन्हीं किसानों के खेत में श्रीविधि से धान रोपाई की गई जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धान रोपनी कर किसानों को प्रोत्साहित किया।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, एनएफएसएम के तकनीकी सहायक चित्तरंजन कुमार, आशा संस्था के मोहन साहा और साबित्री टुडू ने भी धान रोपनी किया। धान रोपनी में काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

0 Response to "किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए धान रोपने खेत में उतरे डीएओ और बीडीओ"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4