-->
महेशपुर से कांवरियों का जत्था रवाना

महेशपुर से कांवरियों का जत्था रवाना

महेशपुर : प्रखंड के मोहबुना कांवरिया संघ के 40 सदस्यों का जत्था शुक्रवार को भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए बोल बम यात्रा के लिए सुल्तानगंज रवाना हुआ। कांवरिया जत्था ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां गंगा स्नान कर कांवर में जल भरेंगे। इसके बाद वे पैदल देवघर बाबा धाम जाएंगे और अरघा के माध्यम से शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे।

कांवरिया संघ का यह जत्था पिछले 20 वर्षों से लगातार बोल बम यात्रा कर रहा है। इस बार भी वे विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ क्षेत्र की सुख-शांति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे।

रवाना होने वालों में लव चौबे, कुश चौबे, पीयूष चौबे, राज दास, राहुल दास, विकास साहा, महेश साहा, रोशन चौबे, आकाश मंडल, शिवम चौबे, लालू दास, विवेक दास, जितेन गोराई, रोहित भगत सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं

0 Response to "महेशपुर से कांवरियों का जत्था रवाना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4