-->
हर महीने की 15 व 30 तारीख को। सदर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट

हर महीने की 15 व 30 तारीख को। सदर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:सदर अस्पताल के आउटडोर विभाग में हर महीने की 15 व 30 तारीख को क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।

इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट डॉ प्रियांका हर महीने की 15 एवं 30 तारीख को नियमित रूप से सदर अस्पताल के आउटडोर विभाग में उपलब्ध रहेंगी।

क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट के उपलब्ध रहने से रक्त संबंधी रोगों के मरीज एवं ऑन्कोलॉजी से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

0 Response to "हर महीने की 15 व 30 तारीख को। सदर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4