-->
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बड़कागांव में 21 नवंबर से।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बड़कागांव में 21 नवंबर से।

भानुमित्र संवाददाता।

बड़कागांव 21 नवंबर से आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बीडीओ जीतेंद्र मंडल सीओ मनोज कुमार  सहित प्रखंड और अंचल ,  मनरेगा व तमाम विभाग के कर्मी  तैयारी में जुट गए हैं।  सभी पंचायतों के मुखिया भी अपने स्तर से इसकी तैयारी में लग गए हैं। अधिकारी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में किसी भी तरह का कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।
इसी नीयत से अधिकारी अभी से ही आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग तिथि को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर को बड़कागांव पश्चिम पंचायत से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। 22 नवंबर को बड़कागांव पूर्वी पंचायत में, 24 नवंबर को बड़कागांव मध्य पंचायत में, 25 नवंबर को सिंदरी, डांडीकला पंचायत में, 26 नवंबर को चेपाकला पंचायत में, 27 नवंबर को सिकरी पंचायत में, 28 नवंबर को सिरमा पंचायत में, 29 नवंबर को सांढ पंचायत में, 1 दिसम्बर को कांडतरी पंचायत में, 2 दिसम्बर को महुंगाई कलां पंचायत में, 3 दिसम्बर को हरली पंचायत में, 4 दिसम्बर को नयाटांड़ पंचायत में,5 दिसम्बर को सामुदायिक भवन चंदोल में, 6 दिसम्बर को  प्राथमिक विद्यालय सहेदा में तथा 8 दिसम्बर को तलसवार पंचायत में ,9 दिसंबर चोपदार बलिया पंचायत में,10 दिसंबर नापोखुर्द पंचायत में, 11 दिसंबर बादम पंचायत में,12 दिसंबर आंगों पंचायत में, 13 दिसंबर पोटंगा पंचायत सामुदायिक भवन जरजरा में,13 दिसंबर उरीमारी पंचायत में,15 दिसंबर गरसुल्ला पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ ही यह कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में आम व खास लोगों की तथा गांव और क्षेत्र की समस्याएं सुनी जाएगी । मौके पर ही संभवतः समस्याओं का निष्पादन भी किया जाएगा। जिन-जिन जटिल समस्याओं का कार्यक्रम के दौरान निष्पादन नहीं हो  सकेगा उसे अधिकारियों द्वारा बाद में निष्पादन किया जाएगा।

0 Response to "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बड़कागांव में 21 नवंबर से।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4