-->
हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा जरवा स्थित नेशनल  पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।

हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा जरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।


117 की संख्या निशुल्क हुआ जांच व उपचार, विद्यालय प्रबंधन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सरहाना कर चिकित्सकों प्रति किया कृतज्ञ व्यक्त

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल द्वारा चुरचु प्रखण्ड के जरवा अवस्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें दांत एवं सामान्य स्वास्थ्य का जांच व उपचार निशुल्क किया गया। विद्यालय के बच्चे, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण सहित कई जरूरतमंद मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। जिसमें 117 जनों ने निशुल्क दंत शिविर में जांच एवं उपचार करवाकर उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति आदतें विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। शिविर के आयोजन में विद्यालय प्रबंधन ने विधि- व्यवस्था एवं सहयोग में अपना सरहानीय योगदान दिया। साथ ही हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञ व्यक्त किया। मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि बुनियादी उपचार जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है। मौके की पर नेशनल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कृष्णा कुमार, शिक्षक ओम प्रकाश साव, निशिकांत, पूनम, गुलशन खातुन, दीपक विश्वकर्मा,सुमित्रा देवी, सोनु सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

0 Response to "हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा जरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4