-->
आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, पदाधिकारियों को दिये निर्देश

आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, पदाधिकारियों को दिये निर्देश

पाकुड़ : आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में उपस्थित सभी आवेदकों की समस्याएं उपायुक्त ने एक-एक कर सुनीं और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आयी सभी शिकायतों की समुचित जांच कराते हुए जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित विवाद, शिक्षा से जुड़ी समस्याएं, बैंक संबंधी मामलों के साथ-साथ अन्य विभागीय विषयों पर भी आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित होने के कारण उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकतम एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि (रिपोर्ट) उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके और जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।

0 Response to "आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, पदाधिकारियों को दिये निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4