-->
जामुगरिया पंचायत में मनाया जा रहा सेवा का अधिकार सप्ताह, “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

जामुगरिया पंचायत में मनाया जा रहा सेवा का अधिकार सप्ताह, “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामुगरिया पंचायत में झारखण्ड सरकार के ज्ञापांक- सी०एस०–01/कार्यक्रम–02/2021(खंड) 1404/रांची, दिनांक 20/11/2025 के आलोक में झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए 21/11/2025 से 28/11/2025 तक सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार 21/11/2025 को जामुगरिया पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा किए।

शिविर में आए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं शिकायत निवारण से जुड़ी जानकारी दी गई। मौके पर जिला से आए उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी औशभ अहमद खाँ, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्या तथा संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

0 Response to "जामुगरिया पंचायत में मनाया जा रहा सेवा का अधिकार सप्ताह, “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4