-->
हेमंत सरकार की नाकामी से डोमगढ़ संकट में: केंद्र तक ले जाऊंगा मामला – धनबाद सांसद

हेमंत सरकार की नाकामी से डोमगढ़ संकट में: केंद्र तक ले जाऊंगा मामला – धनबाद सांसद


सिंदरी  डोमगढ मे विस्थापन के मुद्दे पर आयोजित एक जन सभा में सांसद ढुलू महतो ने कोयलांचल के विस्थापन के मुद्दे को राज्य सरकार की विफलता का परिणाम बताया ।
सांसद ने कहा कि जल जंगल और जमीन की बात कहने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबों के जल जंगल जमीन की रक्षा करने में विफल रहे हैं । सांसद ढुलू महतो  ने डोमगढ क्षेत्र के विस्थापन के लिए नौकरशाहों को जिम्मेवार ठहराया । और कहा कि एफसीआई और सेल प्रबंधन नही चाहता है कि डोमगढ के लोग डोमगढ में ही रहें । उन्होने आरोप लगाया कि एफसीआई और सेल प्रबंधन की नजर डोमगढ के विस्थापन के एवज में आउटसोर्सिंग कंपनी से प्राप्त होने वाली थैली पर है ।
सांसद ने कहा कि डोमगढ के लोगों के पुनर्वास के संबंध में उपायुक्त धनबाद से बातचीत होगी । और उपायुक्त धनबाद के यहां जो निर्णय होगा उसे केंद्र सरकार को अग्रसारित कर उसके अनुरूप निर्णय कराया जाएगा ।
सांसद ने जन सभा मे बेरमो के कांग्रेस विधायक को अपने निशाने पर लिया और कहा कि जिसने दो पीढियो से लूट और शोषण का साम्राज्य कायम कर रखा है वह डोमगढ का भ्रमण कर समस्याओ के शीघ्र समाधान का प्रलोभन देता है । सांसद ने कांग्रेस के बेरमो विधायक से सावधान रहने का सुझाव देते हुए कहा कि डोमगढ के लोगों के मनमुताबिक निर्णय होगा ।
भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि भाजपा डोमगढ के लोगों के साथ खड़ी है ।
वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू ने कहा कि उपायुक्त धनबाद के यहां निर्णय होगा ।
मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि जबतक सांस है डोमगढ के लोग अपने सर से छत नही हटने देंगे ।
सभा में भारी संख्या में लोगों का जुटान हुआ था ।

0 Response to "हेमंत सरकार की नाकामी से डोमगढ़ संकट में: केंद्र तक ले जाऊंगा मामला – धनबाद सांसद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4