-->
वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने, पेड न्यूज़ व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश। 15 फरवरी से पहले शस्त्र जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस किया जाएगा रद्द

वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने, पेड न्यूज़ व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश। 15 फरवरी से पहले शस्त्र जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस किया जाएगा रद्द



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो तथा व्यय प्रेक्षक नवनीत निश्चल एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। प्रेक्षकों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त की।

इस अवसर पर धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक ने निष्पक्ष एवं शतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर एवं पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने चुनाव के दौरान वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। 

धनबाद नगर निगम के व्यय प्रेक्षक ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम तथा वीडियो व्यूइंग टीम को सतर्क रहकर हर प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने तथा उसकी प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया। साथ-साथ एमसीएमसी कोषांग को पेड न्यूज, सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार पर नजर रख इसकी जानकारी एक्सपेंडिचर कोषांग को देने का निर्देश दिया। साथ ही शत प्रतिशत प्रत्याशियों को निर्धारित की गई तीन तिथियों में खर्च का ब्यौरा देने का निर्देश दिया।

चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी का अच्छे से प्रशिक्षण संपन्न कराने, डिस्पैच सेंटर से बूथ तक जाने एवं बूथ से स्ट्रांग रूम आने के लिए रूट चार्ट तैयार कर पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेक पोस्ट पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन शस्त्रधारियों ने अब तक अपने शस्त्र का सत्यापन संबंधित थाना में नहीं कराया है और शस्त्र जमा नहीं किया है वे 15 फरवरी से पहले अपने शस्त्र का सत्यापन निश्चित रूप से कराकर उसे थाना में जमा करा दें। इस आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित शस्त्र धारी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ-साथ उपायुक्त ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले चुनाव पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने हर मतदान केंद्र में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने तथा आयोग के निर्देश अनुसार लेखन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इसके लिए फोर्स डेप्लॉयमेंट प्लान भी तैयार है। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। वारंट निष्पादन में तेजी लाई गई है।

बैठक के दौरान प्रेक्षकों ने कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था, मीडिया, प्रशिक्षण सहित अन्य कोषांगों की समीक्षा की। 

बैठक में धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो, व्यय प्रेक्षक नवनीत निश्चल, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा पसाद, धनबाद नगर निगम के महापौर के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांग के पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने, पेड न्यूज़ व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश। 15 फरवरी से पहले शस्त्र जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस किया जाएगा रद्द"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4