-->
नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा निरीक्षण

नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा निरीक्षण


भानुमित्र संवाददाता।


हज़ारीबाग़ नगर निगम आम चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त ने सामग्री कोषांग मतपत्र कोषांग तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उपायुक्त ने सामग्री कोषांग में निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता,संधारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं मतपत्र कोषांग में मतपत्रों की जांच,सुरक्षित भंडारण एवं वितरण प्रक्रिया का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं के लिए पेयजल शौचालय, विद्युत व्यवस्था,रैंप छायादार प्रतीक्षा स्थल बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम मतदान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित कोषांग प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

0 Response to "नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त द्वारा निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4