-->
कड़े सुरक्षा घेरे में राजकीय पॉलिटेक्निक। 27 फरवरी की सुबह शुरू होगी मतगणना। सीसीटीवी पर सतत निगरानी, 24 घंटे अलर्ट पर प्रशासन

कड़े सुरक्षा घेरे में राजकीय पॉलिटेक्निक। 27 फरवरी की सुबह शुरू होगी मतगणना। सीसीटीवी पर सतत निगरानी, 24 घंटे अलर्ट पर प्रशासन


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:नगर निकाय चुनाव के शांतिपूर्ण समापन के बाद सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच संग्रहित कर राजकीय पॉकिटेक्निक में सुरक्षित रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी की सुबह मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मतगणना स्थल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। बाहरी घेरा में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है, जहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। मध्य घेरा में दंडाधिकारियों एवं डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष रूप से प्रशिक्षित बलों को सौंपी गई है। तीसरे घेरे के आगे किसी का भी जाना प्रतिबंधित है।

पूरे परिसर तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी सतत निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। मतपेटियों के जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम को विधिवत सील कर दिया गया है और इसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अग्निशमन दल और चिकित्सा टीम को भी सतर्क रखा गया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतगणना के दिन भी सुरक्षा का कड़ा प्रबंध रहेगा।

0 Response to "कड़े सुरक्षा घेरे में राजकीय पॉलिटेक्निक। 27 फरवरी की सुबह शुरू होगी मतगणना। सीसीटीवी पर सतत निगरानी, 24 घंटे अलर्ट पर प्रशासन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4