सिंदरी वार्ड 54 मै होर्डिंग के चक्कर में मजदूर सुलगाया, चुनाव आयोग सोया?
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
Comment
सिंदरी: वार्ड 54 के रोहड़ाबांध चौक पर पार्षद प्रत्याशी के प्रचार होर्डिंग लगाते दैनिक मजदूर भोला मोदक बिजली की तार से चिपक गया। तेज करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्याशी ने तो उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन होर्डिंग लगाने की लापरवाही किसकी थी?
मौके पर प्रत्याशी मौजूद थीं, जिन्होंने भोला को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया। प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर, फिर डॉक्टरों ने बीजीएच भेज दिया। बर्न वार्ड में उनका इलाज जारी है। जमसं (बच्चा गुट) के सचिव वेदप्रकाश ओझा समर्थकों संग धनबाद पहुंचे और घायल से मिले और उपचार के लिए आर्थिक मदद की है पार्षद
प्रत्याशी पर सवाल उठना लाजमी है—क्या होर्डिंग लगाने की अनुमति ली गई? सुरक्षा इंतजाम क्यों नाकाम? प्रशासन को दोषी प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। मजदूरों का खून सस्ता नहीं—चुनावी लालच बंद हो!
0 Response to " सिंदरी वार्ड 54 मै होर्डिंग के चक्कर में मजदूर सुलगाया, चुनाव आयोग सोया?"
एक टिप्पणी भेजें