जनता मजदूर संघ सिंदरी के वनभोज ने एकता का बिखेरा जादू, हजारों की भीड़ में गूंजा विकास का संकल्प
रविवार, 8 फ़रवरी 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ़, धनबाद) | भानुमित्र न्यूज़ 🖋️
सिंदरी: धनबाद नगर निगम चुनाव-2026 की माहौल में जनता मजदूर संघ सिंदरी ने रविवार को रोहड़ाबांध के प्रियदर्शनी पार्क (7 लेक) में धमाकेदार वनभोज और मिलन समारोह आयोजित किया। सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक चले इस वन भोज में हजारों की भीड़ उमड़ी भोजन, संगीत और गपशप ने माहौल को यादगार बना दिया।
जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा के नेतृत्व में सभी वर्ग एकजुट हुए। कार्यक्रम स्व. नीरज सिंह को माल्यार्पण और मौन से शुरू हुआ। सिंदरीवासी, नेता, कार्यकर्त,और पूर्व मेयर ,
मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह, असनी सिंह, डीएन पाठक, रामकृष्ण पाठक, सुबोध सिंह, शिवप्रकाश सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, दिलीप मिश्रा, शैलेंद्र नाथ द्विवेदी, आदित्य दुबे, दामोदर दूबे, नंदा दूबे, रमेश दूबे, सविता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, गंगा, लखी, चूमकी देवी, अध्यक्ष अरुण सिंह, रोहित सिंह, अंशु सिंह, दीपक गिरी, हरीश बाउरी आदि बड़ी संख्या में शिरकत की।
मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह और वार्ड-54 पार्षद प्रत्याशी दामिनी द्विवेदी के समर्थन में वोट की बुलंद अपील हुई। ओझा ने दामिनी के पक्ष में खुलकर बोला, गुड्डू सिंह ने ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। इंदु सिंह के वार्ड 1-55 समान विकास, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के वादों ने तालियां लूट लीं।
0 Response to "जनता मजदूर संघ सिंदरी के वनभोज ने एकता का बिखेरा जादू, हजारों की भीड़ में गूंजा विकास का संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें