सहरपुरा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़
रविवार, 15 फ़रवरी 2026
Comment
सिंदरी: महाशिवरात्रि पर प्राचीन सहरपुरा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर पुजारी पंडित शिवबहादुर तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया। शाम को दीपों से जगमगाता मंदिर भक्ति-भाव से गूंजता रहा।
सचिव दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर कमेटी ने प्रसाद व व्यवस्था का बेहतर प्रबंध किया।
आस्था और उत्साह का शानदार मेल देखने को मिला।
0 Response to "सहरपुरा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़"
एक टिप्पणी भेजें