नालसा संवाद योजना से मिलेगा आदिवासी समाज को न्याय , न्यायाधीश
शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : जनजातीय आदिवासी ग्रामीण समुदाय तक त्वरित व सुलभ न्याय पहुंचाने हेतु नालसा द्वारा चलाए जा रहे योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाल कृष्ण तिवारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद के निर्देश पर टुंडी प्रखंड अंतर्गत आदिवासी टोला में संवाद योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया की शिविर का उद्देश्य जनजातीय आदिवासी ग्रामीण समुदाय तक त्वरित व सुलभ न्याय पहुंचाना था . डालसा की टीम लोगों को जागरुक एवं न्याय पहुंचाने का कार्य कर रही है उनके कानूनी अधिकारों के साथ - साथ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं जनजातीय समूह तक इन योजनाओं को कैसे पहुंचाई जाए इस पर भी डालसा की टीम कार्य कर रही है इसी दौरान 10 आदिवासी परिवार को चिन्हित कर उन तक सरकार की मूलभूत कल्याणकारी योजनाएं जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड , आयुष्मान हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़ा गया ।
डालसा के टीम ने लोगों को न्यायालय से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया तथा किसी भी कानूनी समस्या में निःसंकोच विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने का आह्वान किया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को डालसा की टीम द्वारा जनजातीय समूह को स्थानीय भाषा में डालसा के द्वारा दी जा रही निशुल्क विधिक सहायता प्रक्रिया को बताया गया ।
0 Response to "नालसा संवाद योजना से मिलेगा आदिवासी समाज को न्याय , न्यायाधीश "
एक टिप्पणी भेजें