पाकुड़िया में महायज्ञ की तैयारी शुरू, वैदिक रीति से गाड़ा गया धर्म ध्वज
रविवार, 22 फ़रवरी 2026
Comment
पाकुड़िया: स्थानीय क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अरुण कुमार झा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर की गई।
महायज्ञ के मुख्य जजमान शंभू भगत एवं उनकी अर्धांगिनी सुधा देवी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर यज्ञ की सफलता की कामना की। पूजा समिति के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में धर्म ध्वज गाड़ा गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विष्णु महायज्ञ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जय श्री हरि के उद्घोष से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा।
0 Response to "पाकुड़िया में महायज्ञ की तैयारी शुरू, वैदिक रीति से गाड़ा गया धर्म ध्वज"
एक टिप्पणी भेजें