सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने राजा बस्ती में सुनी जन समस्याएं, 'बिस्कुट छाप' पर चंद्रशेखर अग्रवाल को जिताने की अपील।
शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को सिंदरी क्षेत्र के राजा बस्ती का दौरा किया।
उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और जर्जर सड़कें, नालियों की बदहाली, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की कमी व अनियमित बिजली जैसी समस्याओं को सुना।
विधायक ने इन समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया और कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
धनबाद नगर निगम चुनाव के संदर्भ में उन्होंने झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगा।
अपील की: मतदान के दिन 'बिस्किट छाप' चिन्ह पर मोहर लगाकर चंद्रशेखर अग्रवाल को भारी मतों से जिताएं, ताकि शहर में बेहतर ड्रेनेज, विकास और जनहित की योजनाएं तेजी से लागू हों।
दौरे में राजीव मुखर्जी समेत गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने विधायक का स्वागत किया और समस्याओं पर सकारात्मक रुख के लिए आभार जताया।
विधायक ने दोहराया कि योग्य प्रतिनिधि चुनने से मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
0 Response to "सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने राजा बस्ती में सुनी जन समस्याएं, 'बिस्कुट छाप' पर चंद्रशेखर अग्रवाल को जिताने की अपील। "
एक टिप्पणी भेजें