-->
जर्जर हीरक रोड बन गई ‘डेथ ट्रैप’! विभाग की लापरवाही पर भाकपा माले-ग्रामीणों का मोर्चा, निरीक्षण के दौरान ही हुई टक्कर की घटना

जर्जर हीरक रोड बन गई ‘डेथ ट्रैप’! विभाग की लापरवाही पर भाकपा माले-ग्रामीणों का मोर्चा, निरीक्षण के दौरान ही हुई टक्कर की घटना


बलियापुर/सिंदरी :बलियापुर क्षेत्र की हीरक रोड (बालाजी पेट्रोल पंप से भीकराजपुर तक) अब मौत का जाल बन चुकी है। ढांगी मोड़, कर्माटांड़, धोखरा, पलानी और अमछोर होते हुए गुजरने वाली यह सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है। रोजाना हो रही भीषण दुर्घटनाओं में अब तक दर्जनों परिवार उजड़ चुके हैं। किसी ने बेटा खोया, तो किसी ने अपना सुहाग। विभाग की घोर लापरवाही अब जनता के सब्र की सीमा पार कर चुकी है।

आज भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ताओं, स्थानीय ग्रामीणों और सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर हालात देखकर सब हैरान रह गए। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे स्पष्ट रूप से मौत को दावत दे रहे थे। 

प्रशासन की दोहरी नीति पर तीखा सवाल
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब भी कोई मंत्री या बड़ा अधिकारी क्षेत्र में आने वाला होता है, तो रातोंरात फंड निकल आता है और सड़क चमकने लगती है। लेकिन आम जनता जो टैक्स देती है, उसी की सड़कें मौत के मुंह में धकेल दी जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान हुई दुर्घटना  
चौंकाने वाली बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान ही एक अज्ञात स्कॉर्पियो कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी और फरार हो गई। घायल व्यक्ति फटीक रवानी (कर्माटांड़, ढांगाटाड़ निवासी) ने मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों को तुरंत सूचना दी।  

बता दें कि प्रधान कांटा-सिंदूरपुर-गोविंदपुर रोड बंद होने के कारण इस जर्जर सड़क पर भारी वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है, जिससे स्थिति और भयावह हो गई है।

जनता की सख्त चेतावनी
मौके पर उपस्थित शीतल दत्ता, जयपाल महतो, अमित बनर्जी, सत्येंद्र महतो, शिवा महतो, राजेश दास, अविनाश महतो, दिलीप महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ कहा:  

“सड़क की मरम्मत का काम तत्काल शुरू किया जाए। भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रोड की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। यदि प्रशासन अभी भी नहीं जागा तो पूरा क्षेत्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा।”

इस मौके पर भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

0 Response to "जर्जर हीरक रोड बन गई ‘डेथ ट्रैप’! विभाग की लापरवाही पर भाकपा माले-ग्रामीणों का मोर्चा, निरीक्षण के दौरान ही हुई टक्कर की घटना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4