-->
लिट्टीपाड़ा में राशन डीलरों को कड़े निर्देश, 15 अप्रैल तक धोती-साड़ी वितरण अनिवार्य

लिट्टीपाड़ा में राशन डीलरों को कड़े निर्देश, 15 अप्रैल तक धोती-साड़ी वितरण अनिवार्य

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में राशन दुकानदारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीलरों को 15 अप्रैल तक धोती-साड़ी उठाव कर सभी लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक माह 6 तारीख को तय तिथि पर अनाज का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए और किसी भी लाभुक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जिन लाभुकों ने पिछले 2-3 महीनों से अनाज नहीं लिया है, उन्हें सूचित कर राशन उपलब्ध कराना डीलर की जिम्मेदारी होगी।
बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकानों की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताई गई। बताया गया कि समूह में कई सदस्य होने के बावजूद कार्य केवल एक महिला द्वारा किया जा रहा है, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। इस संबंध में एमओ संजय कुमार राय को संबंधित समूहों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ ने स्पष्ट किया कि यदि शत-प्रतिशत वितरण नहीं होता है तो अनाज स्टॉक में बच जाता है, जिससे विभाग द्वारा अगले माह का आवंटन कम कर दिया जाता है। इसके बाद डीलरों को परेशानी होती है। इसलिए सभी डीलरों को निर्देश दिया गया कि वे हर हाल में सभी लाभुकों के बीच राशन का पूर्ण वितरण सुनिश्चित करें।
बैठक में सहायक गोदाम प्रबंधक राजेश हांसदा, मंटू मंडल, प्रेमलाल साहा, भरत सोरेन, शिवपूजन मंडल सहित कई डीलर उपस्थित रहे।

0 Response to "लिट्टीपाड़ा में राशन डीलरों को कड़े निर्देश, 15 अप्रैल तक धोती-साड़ी वितरण अनिवार्य"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4