धनबाद ब्रेकिंग: ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर 180 किमी/घंटा की रिकॉर्ड स्पीड ट्रायल सफल।
बुधवार, 25 मार्च 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद :पूर्व मध्य रेलवे ने मिशन रफ्तार के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से धनबाद जंक्शन तक स्पेशल ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल पूरी की।
एलएचएस का भी निरीक्षण: ट्रायल के दौरान निमियाघाट-पारसनाथ रेलखंड के समपार फाटक संख्या 12/C/E पर बने नए लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का भी जायजा लिया गया। यह नई संरचना यातायात व रेल परिचालन को सुगम बनाएगी।
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय व मंडल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे दिल्ली-हावड़ा ग्रैंडकॉर्ड रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
0 Response to "धनबाद ब्रेकिंग: ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर 180 किमी/घंटा की रिकॉर्ड स्पीड ट्रायल सफल। "
एक टिप्पणी भेजें