-->
सिंदरी: वार्ड 54 में लीक पाइपलाइन की समस्या पर पार्षद धीरज सिंह की पहल, FCI अधिकारी ने मरम्मत का आश्वासन दिया

सिंदरी: वार्ड 54 में लीक पाइपलाइन की समस्या पर पार्षद धीरज सिंह की पहल, FCI अधिकारी ने मरम्मत का आश्वासन दिया


सिंदरी : वार्ड 54 के अंतर्गत लीकेज ग्रस्त पाइपलाइन के कारण पूरे डोमगढ़ क्षेत्र के निवासियों को घर-घर पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद धीरज सिंह के नेतृत्व में FCI सिंदरी के डी आधिकारी से मुलाकात की गई।

पार्षद सिंह ने डी आधिकारी के समक्ष समस्या विस्तार से रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए डी आधिकारी ने शुक्रवार से मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, आरके सुमन और राकेश सिंह उपस्थित रहे।

0 Response to "सिंदरी: वार्ड 54 में लीक पाइपलाइन की समस्या पर पार्षद धीरज सिंह की पहल, FCI अधिकारी ने मरम्मत का आश्वासन दिया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4